# ऑक्सीजन --
ऑक्सीजन की खोज सर्वप्रथम स्वीडन के शीले (Scheele) नामक वैज्ञानिक ने 1772 ई० की थी यह एक रंगहीन , गंधहीन ,वायु से कुछ भारी गैस है ! इसे ठंडा करने पर यह नीले रंग के द्रव में परिवर्तित हो जाता है ! यह गैस स्वयं जलता है वल्कि यह जलने में सहायक होती है ऑक्सीजन की प्रकृति अनुचुंबकीय होती है इसके अनु द्विप्रमाणविक होती है ! ऑक्सीजन को प्राण वायु भी कहा जाता है आयतन के विचार से वायु में लगभग 20.29 % मात्रा पाया जाता है संयुक्त अवस्था में यह जल में भी पाया जाता है !जिसमे भार के विचार से 88.9 % रहता है !प्रयोगशाला में ऑक्सीजन गैस पोटैसियम क्लोरेट ( KClO3 )को मैगनीज डाइऑक्साइड ( MnO2) उत्प्रेरक की उपस्थिति में 375 डिग्री सेल्सियस तापक्रम पर गर्म करके बनाई जाती है कृत्रिम स्वशन में हीलियम और ऑक्सीजन के मिश्रण का प्रयोग होता है ऑक्सीजन का उपयोग ऑक्सी हाइड्रोजन एवं ऑक्सी एसीटिलीन ज्वाला उत्पन्न करने से होता है
द्वीभुत ऑक्सीजन का प्रयोग रॉकेट ईंधन के रूप होता है ऑक्सीजन में तीन समस्थानिक होते हैं 8O16,8O17 तथा 8O18 मानव शरीर में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व ऑक्सीजन ( O) है यदि पृथ्वी पर सारी वनस्पति नष्ट हो जाये तो सभी जीव जंतु ऑक्सीजन के आभाव में मर जायेंगे ! वायुमंडल में समस्त ऑक्सीजन पौधे के द्वारा प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के फलस्वरूप उत्पन्न हुई है



0 Comments
Thanks for view my blogs
How can i help you